शासकीय एम.एम.आर. स्नातकोत्तर महाविद्यालय चाम्पा के शारीरिक शिक्षा विकास (क्रीडा विभाग) द्वारा छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत है। छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं खेल के माध्यम से नेतृत्व क्षमता का विकास शामिल है। इस महाविद्यालय में सत्र 2019-20 में लगभग 2400 छात्र/छात्राएं अध्ययनरत थे। वही पर अधिकांश छात्र/छात्राओं ने खेलकूद गतिविधि में सहभागिता दर्ज की। यह महाविद्यालय छ.ग. शासन उच्च शिक्षा विभाग के मंशानुरूप सत्र 2019-20 में 15 खेल विधा में सहभागिता दर्ज की। परिक्षेत्र स्टार क्रीडा प्रतियोगिता में इस महाविद्यालय से प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक खिलाडी को आवश्यक गणवेश/वेशभूषा महाविद्यालय द्वारा निःशुल्क प्रदान किया जाता है। उनको शासन के द्वारा निर्धारित टी.ए./डी.ए. भी प्रदान किया जाता है। खिलाडियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का भी भलीभांति ध्यान रखा जाता है। यहाँ से छात्र/छात्रा अंतर्विश्वविद्यालय/आल इंडिया स्तर के प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करते है। इस महाविद्यालय को सत्र 2019-20 में परिक्षेत्र स्तरीय व्हालीबाल (पु.) प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व सौपा गया था। जिसे महाविद्यालय ने गरिमामय ढंग से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। जिसमे जांजगीर-चाम्पा एवं कोरबा जिले के 15 महाविद्यालय ने भाग लिया। यहाँ से कोरबा सेंटर टीम तैयार कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु सहभागिता कराया गया।

यह महाविद्यालय क्रीडा के क्षेत्र में उतरोत्तर प्रगति की ओर है। खिलाडियों को उनके मुलभुत सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरंतर अभ्यास/प्रशिक्षण दिया जाता है।